उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

रूद्रपुर में आठ करोड़ की लागत से शुरू हुआ हाईवे का चौड़ीकरण,महापौर विकास शर्मा ने नारियल फोड़कर शुरू करवाया निर्माण कार्य,दोनों ओर सात मीटर चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी निजात

Highway widening started in Rudrapur at a cost of eight crores, Mayor Vikas Sharma started the construction work by breaking a coconut, the road will be seven meters wide on both sides, there will be relief from traffic jams

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रूद्रपुर। नैनीताल हाईवे के बहुप्रतीक्षित चौड़ीकरण कार्य का मंगलवार को महापौर विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री अमित नारंग, पूर्व महापौर रामपाल सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने मंत्रोच्चारण के बीच संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। नारियल फोड़ने के साथ ही इंदिरा चौक से सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया।

इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने महापौर एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। निर्माण शुरू होने की खुशी में मिष्ठान वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने सड़क निर्माण शुरू होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आठ करोड़ की लागत का यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है, इसी लिए इस निर्माण कार्य का शुभारम्भ आज उनके जन्म दिन के मौके पर ही किया गया है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर शहर की आबादी काफी बढ़ चुकी है, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक होने से आये दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है, शहर को जाम से मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, इसी के अंतर्गत शहर के मुख्य मार्ग नैनीताल हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पिछले दिनों नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण के लिए सर्वे करके दोनों ओर नपाई की थी और अतिक्रमण भी चिन्हित किया था।

उन्होनंे कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए काफी हद तक अतिक्रमण पहले ही हटाया जा चुका है, बाकी जो भी निर्माण चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं उन्हें भी हटाया जा रहा है। निर्माण के दौरान चौड़ीकरण की जद में आ रही नगर निगम, पोस्ट आफिस और बीएसएनएल की दीवार को भी हटाने की कार्रवाई की जायेगी। महापौर ने बताया कि आठ करोड़ की लागत से दोनों ओर सड़क को सात-सात मीटर चौड़ा किया जाना है, इसके साथ ही दोनों ओर निकासी के लिए नाला निर्माण भी होगा। सड़क के दोनों ओर पैदल चलने के लिए फुटपाथ की व्यवस्था भी होगी।

महापौर ने कहा कि इंदिरा चौक से लेकर अटरिया मोड़ तक हाईवे के चौड़ीकरण के साथ ही सड़क का सौंदर्यीकरण भी किया जायेगा। चौड़ीकरण के बाद सड़क 6 लेन की हो जायेगी। जिससे आये दिन लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। सड़क के दोनों ओर सुंदर पेड़ लगाये जायेंगे, साथ ही लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की जायेगी। निर्माण के तहत इंदिरा चौक और डीडी चौक पर लेफ्ट कट का भी व्यवस्थित तरीके से निर्माण किया जायेगा। इससे दोनों चौराहों पर आवागमन सुगम होगा।

महापौर ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से शहर को उत्तराखण्ड का मॉडल शहर बनने की दिशा में लगातार अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में काशीपुर बाईपास का भी चौड़ीकरण होना है, इसके लिए योजना तैयार है। सड़क चौड़ीकरण के लिए चिन्हीकरण भी पिछले दिनों किया जा चुका है, लेकिन आगामी त्यौहारों को देखते हुए चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों ने कुछ दिन की राहत देने की मांग की थी, जिसके चलते चौड़ीकरण को त्यौहारों तक टाल दिया गया है। दीपावली के बाद व्यापारियों को विश्वास में लेकर और जन भावनाओं का सम्मान करते हुए काशीपुर बाईपास मार्ग का भी चौड़ीकरण किया जायेगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि जिला मुख्यालय पर मुख्य मार्ग हाईवे का चौड़ीकरण शहरवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से जहां शहर वासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं यहां से गुजरने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में विकास की गति थमने नहीं दी जायेगी।

इस अवसर पर अवर अभियंता पीसी पंत, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. पियूष रंजन, भाजपा जिला महामंत्री तरूण दत्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, पार्षद सुशील चौहान, पार्षद पवन राणा, विष्णु, महेन्द्री शर्मा, राजेश जग्गा, निमित्त शर्मा, मुकेश रस्तौगी, पारस चुघ, विवेक दीप सिंह, हरजीत राठी, चिराग कालरा, प्रमोद मित्तल, आशीष यादव, वीनू, अक्षय अरोरा, मोर सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद शर्मा, विजय तोमर, गोविंद शर्मा, राधेश शर्मा, गोपी सागर आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button