अपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

हमले में घायल 65 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

लोकेशन=सलेहा।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

*हमले में घायल 65 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत*

 बुजुर्ग शुकलाल चौधरी के ऊपर

गांव के अंकित द्विवेदी ने किया था धारदार हथियार से हमला

घायल बुजुर्ग का पंद्रह दिन तक मेडिकल कालेज में चला इलाज, इलाज के बाद भी नहीं बची जान

मामला सलेहा थाने के बछरवारा गांव का।

वृद्ध के मृत्यु उपरांत सामाजिक संगठनों ने सलेहा में किया विरोध प्रदर्शन

सलेहा थाना अन्तर्गत ग्राम बछरवारा में 27 अगस्त को अंकित द्विवेदी ने गांव के ही 65 वर्षीय बुजुर्ग शुकलाल चौधरी के ऊपर अकारण प्राण घातक हमला कर दिया था मृतक के ऊपर जब हमला किया गया तब वह बकरी चरा रहे थे बकरी चराते समय कई जगह धारदार हथियार से हमला किया था जिससे गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गया।घायल बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखकर पन्ना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से रीवा मेडिकल कालेज रैफर किया गया।जहां बुजुर्ग की स्थिति में सुधार न होने की स्थिति में रीवा से जबलपुर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां बुजुर्ग ने 11 सितंबर को मेडिकल कॉलेज जबलपुर में शाम 7 बजे दम तोड़ दिया मौत की खबर लगते ही बहुजन समाज पार्टी एवं भीम आर्मी ने सलेहा में आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी अंकित द्विवेदी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी पन्ना पुलिस अधीक्षक को दी पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में एसडीओपी गुनौर मान सिंह पन्ना एसडीओपी एसपी सिंह बघेल एसडीओपी राजेन्द्र मोहन दुबे सलेहा तहसीलदार राजेश मेहरा सलेहा थाना पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर धारा 101 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब कहीं समाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गया।

 पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा इंतजाम हेतु मृतक घर में पुलिस बल तैनात किया गया वहीं घटना को लेकर सामाजिक संगठनों एवं अधिकारियों ने क्या कहा आप भी सुनें।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button