जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गौ महाकुंभ जयपुर में गौ धन मित्र संस्था की सहभागिता

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर, 10 सितम्बर 2025।
राजस्थान की पावन धरा पर आयोजित गौ महाकुंभ में देशभर से आए गौ भक्तों और संस्थाओं ने अपनी विशेष भागीदारी निभाई। इस अवसर पर गौ राष्ट्र यात्रा के सूत्रधार एवं परम गौ भक्त श्री भारत राजपुरोहित जी ने बीकानेर की गौ सेवी संस्था गौ धन मित्र के प्रतिनिधि महेंद्र जोशी को उनके निरंतर गौ सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।

गौ महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति प्रेम, श्रद्धा और संरक्षण की भावना को और अधिक सशक्त करना है। इस आयोजन में गौ सेवा, गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के विविध पहलुओं पर चर्चा की गई तथा गौ माता को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया गया।

गौ धन मित्र संस्था वर्षों से बीकानेर क्षेत्र में गौ सेवा और गौ संरक्षण हेतु कार्य कर रही है। संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए श्री भारत राजपुरोहित जी ने कहा कि समाज में गौ रक्षा का संकल्प तभी सफल होगा जब हर नागरिक इसे अपनी आस्था और जिम्मेदारी के रूप में अपनाएगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button