LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गोला पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 10 सितम्बर 2025।

जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र लाल प्रसाद कुर्मा निवासी ग्राम भैठिया, थाना गोला को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना गोला में मु0अ0सं0 273/11 धारा 376/506 भादवि एवं 3(1)12 एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उप निरीक्षक सुरेश मिश्रा

कांस्टेबल विनय कुमार

कांस्टेबल विशाल

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button