अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

सुरनकोट में अवैध खनन पर कार्रवाई, पुंछ पुलिस ने टिपर और दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार

 

पुंछ, 10 सितम्बर 2025:

अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुंछ पुलिस ने सुरनकोट थाना क्षेत्र में विशेष कार्रवाई करते हुए एक टिपर और दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की हैं, जो अवैध खनन एवं खनिजों की ढुलाई में लिप्त पाए गए।

पुलिस को इस संबंध में पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद नियमित गश्त और नाके के दौरान इन वाहनों को पकड़ा गया। जब्त किए गए सभी वाहनों को पुलिस की हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जानकारी संबंधित खनन विभाग को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

पुंछ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन जैसी गतिविधियाँ होती हैं, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button