उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

रूद्रपुर में महिला हाट बाजार खोलेगा नगर निगमः महापौर,राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनी लगाकर लौटे महिला समूह को महापौर ने किया सम्मानित,11 हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा

Municipal Corporation will open Mahila Haat Bazaar in Rudrapur: Mayor, Mayor honored the women group who returned after putting up an exhibition in Rashtrapati Bhavan, announced a cash prize of 11 thousand

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रूद्रपुर। राष्ट्रपति भवन में हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर लौटी फुलवारी महिला समूह की टीम को नगर निगम सभागार में महापौर विकास शर्मा, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने सम्मानित किया। महापौर ने फुलवारी समूह की टीम को इस उपलब्धि के लिए 11 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। स्वागत कार्यक्रम में महापौर ने जल्द ही शहर महिला हाट बाजार खोले जाने का भी ऐलान किया।

बता दें राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान में 2 से 7 सितम्बर तक आयोजित हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी में उत्तराखण्ड से रूद्रपुर समेत तीन निकायों से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें नगर निगम से जुड़े फुलवारी महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से हैंडीक्राफ्रट्स, हैंडलूम, डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स, शहद सहित कई उत्पादों को अमृत उद्यान में प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी मे मूंज घास की टोकरियां, डेकोरेटिव सामग्री और शहद को काफी पंसद किया गया।

 

इस प्रदर्शनी में देश भर के कई राज्यों के स्टाल लगाये गये थे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर फुलवारी समूह के स्टॉल को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इस स्टाल में पहुंची फुलवारी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती रंजना सक्सेना एवं श्रीमती चांदनी जोशी ने उत्तराखण्ड के पारंपरिक परिधान पहनकर उत्तराखण्ड की संस्कृति को भी उजागर किया। जिसके लिए समूह की महिलाओं का चयन सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी किया गया। जिसकी सराहना की गयी। सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक के नेतृत्व में पहुंची फुलवारी समूह की महिलाओं को अमृत उद्यान का भ्रमण कराया गया । छह दिवसीय स्टाल के दौरान रूद्रपुर के महिला समूह ने 60 हजार रूपये के उत्पाद विक्रय किये। इस दौरान शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार की ज्वाइंट सेक्रेटरी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

 

इस उपलब्धि पर बुधवार को नगर निगम सभागार में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर ने राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनी लगाकर लौटी टीम को सम्मान स्वरूप 11 हजार रूपये का परुस्कार देने की घोषणा की। महापौर ने कहा कि पहली बार दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सफल प्रदर्शनी लगाकर समूह की महिलाओं ने नगर निगम को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि लगातार हम महिला सशक्तिकरण के लिए काम काम कर रहे हैं हमारा प्रयास है कि महिला समूह आर्थिक रूप से सशक्त हों और अधिक से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनें। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से महिलाओं के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर पहले ही संचालित किया जा रहा है एक ओर बहुआयामी ट्रेनिंग सेंटर जल्द खोले जाने की तैयारी है। जिसमें व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ साथ आईएएस पीसीएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जायेगी। जल्द ही शहर में महिला समूहों के लिए हाईटैक ब्यूटी पार्लर और सैलून खोलने की भी योजना है। महापौर ने कहा कि जल्द ही शहर में नगर निगम की ओर से एक महिला हाट बाजार खोला जायेगा जिसमें महिला समूहों द्वारा बनाये गये उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए जल्द ही चिन्हित की जायेगी। महापौर ने कहा कि जहां भी महिला समूहों को जरूरत पड़ेगी उनकी हरसंभव मदद की जायेगी।

 

कार्यक्रम में नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी में महिला समूह फुलवारी की भागीदारी सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि महिला समूह अब विदेशों में होने वाली प्रदर्शनी में शामिल होने की तैयाीर करें। उन्होंने कहाकि जर्मनी फ्रांस, दुबई जैसे देशों में होने वाली प्रदर्शनी में महिला समूहों की भागीदारी के लिए नगर निगम पूरा खर्च उठायेगा। महापौर ने कहा कि शहर में महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए नगर निगम कई योजनाओं पर काम कर रहा है, जल्द ही इन योजनाओं के सार्थक परिणाम सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि महिला समूहों को आत्म निर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

 

इससे पूर्व कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक ने दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी के अनुभव साझा किये। महिला समूहों ने दिल्ली प्रदर्शनी में सहभागिता मिलने पर महापौर विकास शर्मा, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, पार्षद चिराग कालड़ा, पार्षद पवन राणा, पार्षद विष्णु, फुलवारी समूह की अध्यक्ष रंजना सक्सेना, सचिव ज्योति सिन्हा, कोषाध्यक्ष चांदनी जोशी, आधार संगठन की अध्यक्ष रेनू शर्मा, सचिव स्नेह लता, कोषाध्यक्ष ममता नेगी, शिप्रा अधिकारी, ममता आर्या, बलवंत सिंह, मनोज कुमार आदि समेत तमाम महिलाएं मौजूद थीं।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button