बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

आयकर ऑडिट रिटर्न की समय सीमा बढ़ाने की मांग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने भारत सरकार के माननीय वित्त मंत्री से आयकर ऑडिट रिटर्न की समय सीमा बढ़ाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन, राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन और मरुधरा टैक्स एसोसिएशन सहित कई संगठनों द्वारा यह मांग की गई है कि आयकर विवरणी ऑडिट की समय सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 तक की जाए।

बांठिया ने कहा कि बिना ऑडिट आयकर रिटर्न की समय सीमा 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 तक की गई है। ऐसे में ऑडिट रिटर्न के लिए भी समय बढ़ाना बेहद जरूरी है। इस बार टैक्स ऑडिट एवं ट्रस्ट ऑडिट से जुड़े कई नवीनतम प्रावधानों के कारण करदाताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अतिरिक्त समय की आवश्यकता है।

साथ ही, जिन ट्रस्ट और संस्थानों का पंजीयन आयकर धारा 12ए और 80जी में 31 मार्च 2026 तक मान्य है, उन्हें 30 सितंबर 2025 से पूर्व नवीनीकरण के लिए आवेदन करना अनिवार्य है। इस कारण भी समय सीमा बढ़ाना आवश्यक है।

बांठिया ने यह भी कहा कि देश में बाढ़ जैसी आपदा की परिस्थितियों और आयकर के नए प्रावधानों को देखते हुए करदाताओं एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भारत सरकार से विशेष अनुरोध है कि आयकर ऑडिट की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 तक की जाए।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button