पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

पन्ना: शिक्षक दिवस पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय में हुआ विशेष कार्यक्रम

 

ब्यूरो चीफ सुधीर अग्रवाल

 

पन्ना।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पवई के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर पवई ब्रह्माकुमारी विद्यालय में एक आध्यात्मिक एवं मूल्यनिष्ठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहन ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “गुरु वह है जो हमें गौरव प्रदान करे।” शिक्षक को दूसरी मां की संज्ञा देते हुए उन्होंने बताया कि जीवन में उत्तम विचार और संकल्पों का बीजारोपण केवल अध्यापक ही कर सकता है। इसीलिए शास्त्रों में “आचार्य देवो भव” कहा गया है, न कि कलेक्टर देवो भव या डॉक्टर देवो भव।

उन्होंने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति का व्यवहार और चरित्र दोनों का निर्माण होता है। अंग्रेजी में इसे “कैरक्टर बिल्डिंग” कहा गया है। जिस प्रकार इमारत बनाने के लिए साधन आवश्यक होते हैं, वैसे ही विद्यार्थी के जीवन में पुस्तकें और अभ्यास दो प्रमुख साधन हैं। लेकिन इन साधनों का सही उपयोग तभी संभव है जब उसमें मूल्यनिष्ठ शिक्षा और उत्तम आचरण का समावेश हो।

ब्रह्माकुमारी बहन ने आगे कहा कि परमात्मा शिव स्वयं इस धरा पर अवतरित होकर मानवता को श्रेष्ठ ज्ञान और मूल्य शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। यह आध्यात्मिक शिक्षा अज्ञानता के अंधकार को दूर कर व्यक्ति को आंतरिक रूप से सशक्त और कर्तव्यनिष्ठ बनाती है, जिससे समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान संभव होता है।

इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टाँई के प्राचार्य श्री हजारीलाल पटेल, बीएसी जनपद शिक्षा केंद्र पवई के रघुवीर तिवारी, शासकीय हाई स्कूल मुराछ के प्राचार्य रामसेवक सिंह सहित अनेक गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने विचार रखे।

अंत में सभी उपस्थितजनों को ईश्वरीय सौगात एवं साहित्य सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।

👉 यह कार्यक्रम शिक्षक दिवस को समर्पित होकर शिक्षा में आध्यात्मिकता और मूल्यों के महत्व का सशक्त संदेश दे गया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button