उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
महिला सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन महिलाओं को दी गई जागरूकता

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 06 सितम्बर 2025 (सू.वि.) – महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अंतर्गत 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में महिला सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर साधना अग्रहरि, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती रमा यादव, केस वर्कर श्रीमती वंदना मिश्रा, पैरा लीगल श्रीमती कृतिका चौधरी तथा महिला कांस्टेबल श्रीमती सविता सिंह ने वन स्टॉप सेंटर की ओर से प्रतिभाग किया। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों को पॉक्सो अधिनियम पर प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह रोकथाम, महिला कल्याण विभाग की कल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा बहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां भी मौजूद रहीं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना रहा।