उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश/2047” अभियान 8-9 सितम्बर को बस्ती में

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 06 सितम्बर 2025 (सू.वि.)।

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार जनपद में 08 व 09 सितम्बर 2025 तक “समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश/2047” अभियान का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान जनपदवासियों को राज्य की विकास यात्रा से अवगत कराते हुए आगामी रोडमैप पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमी, कृषक, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया तथा आम जनमानस को शामिल कर उन्हें प्रदेश के विकास संबंधी उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनसे सुझाव एवं फीडबैक भी प्राप्त किया जायेगा, जिससे प्रदेश के विकास की रूपरेखा और सशक्त हो सके।

जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी, जो जनपद के नोडल अधिकारी हैं, उनकी विशेष देखरेख में सम्पन्न कराए जाएंगे। प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को अपने-अपने दायित्व का पालन सुनिश्चित करना होगा।

यह दो दिवसीय अभियान प्रदेश की 2047 तक की विकास दृष्टि को जन-जन तक पहुँचाने और जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button