अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

गैरकानूनी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिपर व दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 3 सितम्बर 2025:
जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुंछ पुलिस ने एक टिपर और दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया है, जो अवैध खनन और खनिजों की ढुलाई में लिप्त थे।

जानकारी के अनुसार, थाना सुरनकोट पुलिस टीम को सानी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली। मौके पर छापेमारी कर पुलिस ने खनिजों से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। इसी क्रम में बफलियाज़ क्षेत्र में एक अन्य छापेमारी के दौरान रेत और बजरी से लदा एक टिपर भी पकड़ा गया।

इस संबंध में खनन विभाग को सूचना दी गई है ताकि कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा सके।

जिला पुलिस पुंछ ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button