बाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

साधना शील सजग संयमी व्यक्तित्व के पर्याय थे चौपड़ा

संथारा साधक मीठालाल चौपड़ा की स्मृति सभा का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बाड़मेर न्यूज़

ओसवाल हाठों वाला समाज में रविवार को संथारा साधक मीठालाल चौपड़ा की गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया मनोज चौपड़ा ने बताया कि बाड़मेर जैन समाज की सभी सभा संस्थाओं ने भाग लेकर अपने अपने उदगार व्यक्त कर पवित्र आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस स्मृति सभा में जितेन्द्र चौपड़ा ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व के बारे में बताते हुए उनसे जुड़े विभिन्न संस्मरणों की जानकारी दी जिस पर सभा भाव विभोर होकर ॐ अर्हम की ध्वनि से भवन को गुंजायमान बना दिया पोती प्रियंका चौपड़ा ढेलड़िया ने मार्मिक व्यक्तव्य के माध्यम से कविता की प्रस्तुति दी जिसने माहौल को मार्मिक बना दिया बचपन के सहपाठी मित्र मुरली मनोहर दवे मास्टर ने बचपन के वृतांत सुना कर उनकी राजनीतिक, पत्रकारिता,समाज सेवा के क्षेत्र में उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला दोपहर में परिवार जनों ने मुनि यशवंत कुमार और मोक्ष कुमार के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया

मुनि श्री ने मंगल पाठ प्रदान कर सभी परिवार जनों को शीघ्र गुरुदर्शन करने की प्रेरणा दी आचार्य महाश्रमण के मंगल संदेश का वाचन ताराचंद चौपड़ा ने ,ओसवाल हाटोवाला समाज का अभिनंदन पत्र का वाचन दिनेश लुणिया ने,तेरापंथ सभा अभिनन्दन पत्र का वाचन मन्त्री गौतमचंद बोथरा ने किया स्थानकवासी समाज द्वारा प्रदत अभिनंदन पत्र का वाचन मूल चंद गोगड़ ने ,ओसवाल हाटोवला समाज सुरत द्वारा भी चौपड़ा के व्यक्तित्व को समर्पित अभिनंदन पत्र परिवार जनों को भेंट किया साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा जी द्वारा भी मंगल संदेश प्रेषित किया गया

पारसमल गोलेच्छा ने बताया कि स्मृति सभा में पूर्व विधायक मेवाराम जैन , जैन श्री संघ अध्यक्ष अमृतलाल जैन ,विकु चौपड़ा, धीरेन्द्र चौपड़ा, मनोज चौपड़ा बायतु, पारसमल गोलेच्छा,वकील मुकेश जैन अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष रूपेश मालू , तेरापंथ सभा मन्त्री गौतमचंद बोथरा, देवराज ढेलड़ीया ,मनोज चौपड़ा, मंजू ढेलड़ीया, प्रियंका ढेलड़ीया, सुरभि गोलेच्छा, मोक्ष गोगड,रूचिका चोपड़ा, स्नेह चौपड़ा, जितेन्द्र चौपड़ा, दिनेश चौपड़ा, रतनलाल बोहरा, कैलाशचंद कोटड़िया, विरचंद भंसाली, मुरलीमनोहर दवे, हरीश मुंदरा आदि ने चौपड़ा के व्यक्तित्व को भाषण,गीत,कविता,मुक्तक के माध्यम से प्रस्तुत कर विचार व्यक्त किए

पुत्र दिनेश चौपड़ा ने सभी सभा संस्थाओं द्वारा प्रदत सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र बांठिया ने किया

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button