देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

नम्रता की मूर्ति थीं दादी प्रकाशमणि जी – ब्रह्माकुमारी संस्था ने रक्तदान शिविर के साथ मनाया पुण्य स्मृति दिवस

 

ब्यूरो चीफ सुधीर अग्रवाल

 

पन्ना, 25 अगस्त।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में परम आदरणीय दादी प्रकाशमणि जी के 18वें पुण्य स्मृति दिवस को श्रद्धापूर्वक विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की बहनों ने दादी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सरलता, सहजता और निस्वार्थ सेवा का अद्वितीय उदाहरण था। उनका व्यक्तित्व स्नेह, करुणा और उदारता से परिपूर्ण था। वे हर परिस्थिति में धैर्य व सहनशीलता के साथ मधुर वाणी से सभी का मार्गदर्शन करती थीं। दादी जी का विश्वास था कि भाईचारे और आत्मीयता से ही विश्व शांति स्थापित हो सकती है।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने दादी जी के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पुण्य स्मृति दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जो 22 अगस्त से देवेंद्र नगर से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक जैन, तहसीलदार, टीआई, ब्लड बैंक मैनेजर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। यहाँ 18 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

इसके बाद पवई में शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 24 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद लोधी, डॉ. नगायच व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। वहीं, 25 अगस्त को पन्ना ब्लड बैंक में समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक दानदाताओं का तांता लगा रहा और 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

कुल मिलाकर इस श्रृंखला में 91 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जो पन्ना ब्लड बैंक के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा संग्रह बताया गया। कार्यक्रम में संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट, ईश्वरीय उपहार एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।

ब्रह्माकुमारी बहन ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की मंगलकामना की।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button