देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
कॉसमॉस ग्रीन भिवाड़ी में गणेश उत्सव के दूसरे दिन धूमधाम से हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। कॉसमॉस ग्रीन सोसायटी में गणेश उत्सव के दूसरे दिन भगवान श्री गणेश जी की प्रातः पूजा-अर्चना बड़े ही श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। पूजा के उपरांत भगवान का प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सोसायटी वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर ईश्वर सर पर सीजी रवा की ओर से आदेश गौड़, मनोज अग्रवाल, संदीप शर्मा और लाल सिंह रावत उपस्थित रहे। वहीं, सांस्कृतिक समिति से अंजू शर्मा, श्रवण चौबे, चंद्र मोहन, अमित शुक्ला, सुनील गुप्ता, रितु जादौन, सोनू रावत, जितेंद्र, ममता शुक्ला, प्रेम प्रकाश और सुभाष शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम की विशेषता रही कॉसमॉस भजन मंडली की महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्तिमय भजन, जिन्होंने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
पूरे आयोजन में भक्तों ने भगवान गणेश जी की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Subscribe to my channel


