धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
कॉसमॉस ग्रीन भिवाड़ी में गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 27 अगस्त।
कॉसमॉस ग्रीन सोसायटी के प्रांगण में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सोसायटीवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। विधिवत आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आज से होकर 31 अगस्त तक लगातार चलेगा। इस अवधि में प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणेश की नियमित पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर RWA सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि सोसायटी के सभी लोगों का योगदान इस आयोजन को सफल बनाने में अहम रहा। CGRWA टीम, सांस्कृतिक समिति और सोसायटी के निवासियों ने मिलकर इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को भव्य रूप दिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से सोसायटी गूंज उठी।

Subscribe to my channel


