देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

किसानों के आक्रोश ने चक्का जाम को दिया जन्म

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

*किसानों के आक्रोश ने चक्का जाम को दिया जन्म*

सोमवार की दोपहर खाद नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने सलेहा मार्ग पर चक्काजाम लगाया। जिसके चलते करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को समझाइश दी।

किसानों ने सलेहा सड़क मार्ग पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी। जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। इस बीच सलेहा जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जैसे-तैसे कर बहा मौजूद पुलिस ने उसे बाहर निकाला।

पत्रकारों से बातचीत में पन्ना डीएमओ का कहना है कि जिले में खाद की कमी नहीं है तो फिर कैसे किसान जाम लगा रहे खाद को लेकर बही

गोदाम प्रभारी द्वारा बताया गया कि हमारे पास कुल 1200 बोरी खाद का स्टॉक है और इतने ही टोकन बट चुके तो इसका सीधा सा मतलब हर व्यक्ति को एक बोरी मिलेगी।

सहकारी विपणन संघ मर्यादित देवेंद्रनगर में किसान भारी संख्या में यूरिया खाद लेने पहुंचे थे जहां पर बताया जा रहा है कि लगभग 2000 से 2500 किसान थे जब किसानों को खाद नहीं मिली तो किसानों ने आक्रोश में आकर देवेंद्रनगर सलेहा रोड में जाम लगा दिया वहीं पुलिस को जानकारी लगते ही पुलिस ने किसानों को समझा कर जाम खुलवाया वहीं किसानों का कहना है कि हमें खाद की पांच या 10 बुरी चाहिए होती है जो एक बोरी मिलती है और सुबह से लाइन में लगे रहते हैं कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है

अब देखना यह है कि शासन हर बार की तरह दिलासा देकर अपना काम करेगी या किसान हित में काम भी करेगी।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button