ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी औधौगिक क्षेत्र में सम्राट मिहिरभोज जंयती मनाई गई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

औधौगिक क्षेत्र भिवाड़ी में,आज दिनांक 26.8,2025 मंगलवार को, गुर्जर सम्राट मिहिरभोज ट्रस्ट द्वारा,, मिहिरभोज चौक,पर जयंती समारोह आयोजित किया गया। पूर्व में रीको चौक नाम से मशहूर इस चौक को श्री शीशराम तंवर सभापति नगर परिषद के कार्यकाल में, मिहिरभोज चौक से सरकारी नामकरण हुआ। ट्रस्ट द्वारा,चौक पर सम्राट मिहिरभोज बोर्ड की साथ सज्जा व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर,,आदि वाराह विष्णु अवतार, गुर्जर सम्राट मिहिरभोज को याद किया गया।

ज्ञात हो कि, गुर्जर प्रतिहार वंश के चक्रवर्ती सम्राट मिहिरभोज की राजधानी कन्नौज थी व अफगानिस्तान से लेकर बंगाल तक,नीचे मध्यप्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक उनका साम्राज्य था। सन 836 ऐ डी से लेकर 885 ऐ डी तक उनका साम्राज्य था

अरब आक्रांताओं को रोकने का,,कला व संस्कृति के वैभव का,, विज्ञान व तकनीक विकास का स्वर्णिम काल था वह।

आज से 1100 वर्ष पूर्व जब तक मिहिरभोज का साम्राज्य रहा,, विदेशी हमला नहीं हुआऔर भारत सुरक्षित रहा।

जंयती समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रामकिशन कराहणा ,, उपाध्यक्ष डा रुपसिंह, कोषाध्यक्ष श्री सेवा सिंह दायमा, पूर्व उप सभापति श्री बलजीत दायमा,श्री हंसराज सुलतान, प्रदीप भेडी, ऐडवोकेट सूबे सिंह,श्री अभय भिदुडी उपस्थित रहे।

दिन भर क्षेत्र में अलग अलग कार्यक्रम रहेंगे,, आलमपुर मंदिर में शाम को विचार गोष्ठी,,साथलका में खेल-कूद प्रतियोगिता मिहिरभोज स्मृति में आयोजित हो रही है

धन्यवाद सहित

डा रुप सिंह उपाध्यक्ष, सम्राट मिहिरभोज ट्रस्ट, भिवाड़ी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button