उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

प्रदेश का ‘‘निवेश मित्र पोर्टल’’ उद्योग-व्यवसाय में ला रहा सुगमता

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 25 अगस्त 2025 (सू.वि.) – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों के अनुकूल नीतियों एवं डिजिटलीकरण के जरिए ‘‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’’ को नई ऊंचाई दे रही है।

राज्य को वर्ष 2022 में ‘‘टॉप अचीवर’’ तथा 2022, 2023 और 2024 में ‘‘लॉजिस्टिक्स रैंकिंग अचीवर’’ का दर्जा मिल चुका है।

‘‘निवेश मित्र पोर्टल’’ के जरिए 45 विभागों की 525 से अधिक सेवाएं एकीकृत की गई हैं। अब तक 19 लाख से अधिक अनुमोदन डिजिटल रूप से जारी किए जा चुके हैं और 97% से अधिक आवेदनों का निस्तारण हो चुका है।

उद्यमियों के लिए अब ट्रेड लाइसेंस की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है, केवल ‘‘उ.प्र. दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962’’ के तहत पंजीकरण ही पर्याप्त है।

प्रदेश सरकार ने 65 विभागों में 4,675 अनुपालन कम किए हैं तथा 948 अधिनियम/नियम समाप्त कर व्यवसाय सुगमता की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button