उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

भारतीय शिक्षा बोर्ड के लिए प्रतिनिधि मण्डल ने विद्यालय प्रबंधकों से किया सम्पर्क

 बस्ती 25अगस्त।

*भारतीय शिक्षा बोर्ड के लिए प्रतिनिधि मण्डल ने विद्यालय प्रबंधकों से किया सम्पर्क*

 भारतीय शिक्षा बोर्ड का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी शिक्षा पद्धति को पुनर्जीवित करना और विद्यार्थियों में आत्मगौरव, भारतीयता, पवित्र चरित्र और वैश्विक नागरिक के गुणों का विकास करना है। यह बोर्ड आधुनिक और पारंपरिक शिक्षा का समन्वय करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। यह बातें विद्यालय के प्रबंधकों को भारतीय शिक्षा बोर्ड से मान्यता लेने के समझाते हुए उपेन्द्र द्विवेदी समन्वयक भारतीय शिक्षा बोर्ड पूर्वी उत्तर प्रदेश ने बताई। बताया कि

भारत सरकार द्वारा नवगठित भारतीय शिक्षा बोर्ड ने अपना कार्य प्रारम्भ कर दिया है जिसकी मान्यता के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। प्रतिनिधि मण्डल में उपेन्द्र द्विवेदी, ओम प्रकाश आर्य, डॉ वीरेन्द्र त्रिपाठी और गरुण ध्वज पाण्डेय थे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकों ने मान्यता के लिए नियम वो शर्तों से संबंधित प्रश्न किए जिसका प्रतिनिधि मण्डल ने समाधान किया। ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार यूनिट बस्ती ने बताया कि भारतीय शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय शिक्षा पद्धति को आधुनिक शिक्षा के साथ मिश्रित करना है। यह बोर्ड विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, अनुशासन और एकाग्रता जैसे गुणों को विकसित करने पर जोर देता है। इसके पाठ्यक्रम में वेद, उपनिषद, गीता, जैन और बौद्ध जैसे भारतीय ज्ञान परंपराओं को शामिल किया गया है। इस अवसर इंडियन पब्लिक स्कूल बस्ती, उमा पब्लिक स्कूल,बस्ती, सेंट्रल एकेडमी,बस्ती, राज एकेडमी कप्तानगंज, मां गायत्री इण्टर कालेज कप्तानगंज, प्रताप स्पोर्ट स्कूल कप्तानगंज, सनातन ग्लोबल स्कूल हरैया में क्रमशः कैलाश दुबे, अनूप मिश्र, अनिल कुमार पाण्डेय, जे पी त्रिपाठी, राकेश दुबे, अरविन्द मिश्र, सुशील सिंह,कविता त्रिपाठी, देववृत्ति त्रिपाठी आदि से सम्पर्क किया गया।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button