उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना की जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 23 अगस्त 2025।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों से विवाह करने पर दम्पति को प्रोत्साहन अनुदान दिया जाएगा।
युवक के दिव्यांग होने पर ₹15,000, युवती के दिव्यांग होने पर ₹20,000 तथा यदि दोनों ही दिव्यांग हैं तो ₹35,000 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
यह लाभ उन्हीं विवाहों पर मिलेगा, जो 01 अप्रैल 2024 के बाद हुए हैं। इच्छुक दम्पति विभागीय पोर्टल http://divyangjan.upsdc.gov.in पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए विकास भवन के भूतल, कक्ष संख्या 14 में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।