जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जयपुर नगर निगम उपचुनाव : माली–सैनी समाज ने विधायक अमीन काग़ज़ी का किया सम्मान

जयपुर से डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर।

नगर निगम उपचुनाव वार्ड संख्या 63 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में श्रीमती भानु सैनी की घोषणा के बाद माली–सैनी समाज ने किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री अमीन काग़ज़ी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक काग़ज़ी को माला व साफा पहनाकर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश माली–सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री छुट्टन लाल सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के अध्यक्ष श्री अनुभव चंदेल एड., ओबीसी कांग्रेस के जयपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र मारवाल, महासभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज अजमेरा एड., श्री बाबूलाल सैनी, कोषाध्यक्ष श्री किशन सैनी, श्री गणेश सैनी एड., श्री मंगल सिंह सैनी एड., राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के संयोजक श्री पुष्पेंद्र कुमार सैनी एड., श्री जितेंद्र सैनी, श्री कैलाश चंद सैनी, श्री मदन मोहन सैनी, श्री दीपक अग्रवाल, श्री अरविंद कुमावत, श्री अभिषेक यादव, श्री शख़ील अहमद, श्री दिव्यांशु सैनी, श्री प्रीतम सैनी एड. सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समाज के पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने कांग्रेस नेतृत्व द्वारा श्रीमती भानु सैनी को टिकट देने के फैसले का स्वागत करते हुए पार्टी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button