देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षास्वास्थ्य

रक्तदान कर जीवन बचाएं – ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सुधीर अग्रवाल, पन्ना

 

पन्ना,

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विशाल रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर विश्व बंधुत्व और मानवता को बचाने के उद्देश्य से पूरे भारतवर्ष और नेपाल के विभिन्न सेवा केंद्रों पर 22 से 25 अगस्त तक चल रहा है।

इस महाअभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ 17 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने किया। देशभर के 6000 से अधिक ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों पर एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पन्ना जिले में 24 अगस्त को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित ब्रह्माकुमारी बहन ने कहा कि “रक्तदान केवल एक सामाजिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि यह इंसानियत का सबसे बड़ा उपहार है। एक यूनिट रक्त से तीन से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।”

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तिवारी ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, यह केवल इंसान से ही इंसान को दिया जा सकता है। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए स्वस्थ व्यक्तियों का आगे आना बेहद जरूरी है। रक्तदान से न केवल किसी और का जीवन बचता है बल्कि दाता का स्वास्थ्य भी लाभान्वित होता है।

इस अवसर पर डीएफओ अनुपम शर्मा, एडिशनल एसपी वंदना चौहान, श्रीमती निशा जैन सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान महाअभियान में भाग लेने की अपील की।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button