उत्तर प्रदेशकानपुरधर्मब्रेकिंग न्यूज़

संदलपुर गढ़िया में गौ माता का एक्सीडेंट, गौ रक्षा दल की त्वरित कार्रवाई

संदलपुर गढ़िया में गौ माता का एक्सीडेंट, गौ रक्षा दल की त्वरित कार्रवाई

कानपुर देहात के संदलपुर गढ़िया गांव में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गौ माता का एक्सीडेंट हो गया। घटना की सूचना गांव के ही सनी तोमर ने मोबाइल के माध्यम से गौ रक्षक ठाकुर अक्षय सेंगर को दी।

सूचना मिलते ही ठाकुर अक्षय सेंगर ने इस घटना की जानकारी गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रबंधक ठाकुर रेनू सेंगर को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल प्रशासन को अवगत कराया और गौ रक्षा दल मुरादगंज औरैया की टीम को मौके पर भेजा।

जब टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि गौ माता की हालत काफी गंभीर है और वह खड़ी होने में असमर्थ थी। हालात को देखते हुए ठाकुर अक्षय सेंगर ने तुरंत डायल 1962 पर सूचना दी। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद बताया कि गौ माता की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया और कहा कि लंबे समय तक इलाज जारी रहेगा।

इस संवेदनशील कार्यवाही से गौ रक्षा दल बेहद संतुष्ट नजर आया। इस मौके पर गौ रक्षक टीम के सदस्य ठाकुर अक्षय सेंगर, मयंक सिकरवार, केतन तिवारी, सनी कुमार, मोहित राजपूत, दीपक तोमर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

🙏 जय गौ माता

🙏 जय श्री सीताराम

🙏 जय गिरनारी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button