उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़विश्व
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर होगा विशेष आयोजन, वरिष्ठ फोटोग्राफरों का होगा सम्मान

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आगामी 19 अगस्त 2025, मंगलवार को जनपद बस्ती में विश्व फोटोग्राफी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ फोटोग्राफरों एवं मीडिया छायाकारों का सम्मान, आईडी कार्ड एवं सर्टिफिकेट वितरण, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और एडवांस फोटोग्राफी पर चर्चा, पौधारोपण एवं सामाजिक संदेश, केक सेलिब्रेशन और जलपान का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे प्रेस क्लब, सब्ज़ी मंडी, कंपनी बाग, बस्ती में आयोजित होगा।
फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष राणा अमीर चंद्र दी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य फोटोग्राफी के महत्व को याद दिलाना और समाज को दिशा देने वाले फोटोग्राफरों का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि 19 अगस्त को मनाया जाने वाला विश्व फोटोग्राफी दिवस उस ऐतिहासिक दिन की याद दिलाता है, जब फोटोग्राफी दुनिया को उपहार स्वरूप मिली थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हितेंद्र, अपर सूचना अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. नवीन सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद के सभी फोटोग्राफर मौजूद रहेंगे।

Subscribe to my channel


