अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
लड़की के साथ छेड़खानी एवं भाईयों पर हमले के 08 आरोपी गिरफ्तार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत छेड़खानी कर लड़की के भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसके पंजे को काटने से संबंधित कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कसाई चाक़ू को किया गया बरामद किया गया है। थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत को एक लड़की के साथ छेड़खानी कर उनके भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसके पंजे को काटने के संबंध में दिनांक 17.08.2025 को थाना सोनहा पर लिखित तहरीर के आधार पर पंजीकृत मुकदमे में कुल 08 अभियुक्तों सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम असनहरा निवासी साहिल पुत्र अब्दुल मजीद उर्फ साकिर उम्र 19 वर्ष ,मोहम्मद साजिद पुत्र अब्दुल मजीद उर्फ साकिर उम्र 21 वर्ष , निखिल पुत्र बड़कन उम्र 20 वर्ष ,नसीमा खातून पत्नी अब्दुल अजीज उम्र 25 वर्ष ,साजमा खातून पत्नी अब्दुल कलाम उम्र 30 वर्ष ,मोहम्मद साद पुत्र मोहम्मद रउफ उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम रफियाचक , असलम पुत्र मोहम्मद इस्लाम उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बढ़या भोलानाथ थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर , सद्दाम उर्फ जावेद पुत्र अब्दुल वहीद उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम जब्जौवा थाना सोनहा जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय को रवाना किया गया है।
घटना का संक्षित विवरण-
दिनांक-17.08.2025 को थाना सोनहा पर नारायन पुत्र स्व0 कृष्णचन्द्र निवासी ग्राम असनहरा थाना सोनहा जनपद बस्ती द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी बहन के साथ छेड़खानी करने पर उसके संबंध में छेड़खानी करने पर छेड़खानी करने वाले लड़के व उसके परिजन/ रिश्तेदारों द्वारा हम लोगों को गाली-गुप्ता देते हुए मारने-पीटने लगे एवं मेरे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिए जिससे मेरे भाई के हाथ का पंजा कट जाना जिसके उपरांत हम लोगों को मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी दिए है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक सोनहा मोतीचंद ,निरीक्षक अपराध रमजान अली अंसारी थाना सोनहा ,प्रभारी चौकी असनहरा उ0नि0 रितेश कुमार सिंह , हे0 का0 अशोक कुमार यादव, का0 राजेंसी वर्मा, का0 पवन यादव, का0 अजय कनौजिया, म0का0 कुमारी प्रिया आदि शामिल रहे।