उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड रूधौली बस्ती में हुआ वेद प्रचार,अधिकारियों ने सीखा कर्मयोग

 बस्ती14अगस्त।

*बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड रूधौली बस्ती में हुआ वेद प्रचार,अधिकारियों ने सीखा कर्मयोग*

आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा श्रावणी उपाकर्म के अवसर पर आयोजित वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड रुधौली बस्ती में वेद प्रचार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसका उद्घाटन ईश वंदना से स्वामी श्रद्धानंद ने किया। इस अवसर पर शुगर यूनिट हेड जे पी त्रिपाठी, जोनल हेड एन के शुक्ल, आसवानी यूनिट हेड, इंजीनियरिंग हेड एस के चौहान, एम के नायक और मेडिकल ऑफिसर डॉ एन के राठौर ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तत्पश्चात स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने बताया की हमें अपने मन को हमेशा ऊर्जावान और प्रसन्न रखने के लिए सुखी व्यक्ति से मित्रता का भाव, दुखी व्यक्ति से करुणा का भाव, पुण्य आत्माओं के प्रति प्रसन्नता का भाव और दुष्ट व्यक्तियों के साथ उपेक्षा का भाव रखना चाहिए। तभी हम सकारात्मक रूप से पुरुषार्थी हो सकेंगे। अधिकारियों को क्रिया योग की शिक्षा देते हुए आचार्य विश्वव्रत ने बताया कि तप स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान पूर्वक अपने कर्म को प्रसन्नता पूर्वक करते रहने से हमें आत्म बल प्राप्त होता है। इसके अलावा जिस काम को हम कर रहे हैं उसके बारे में हमें सूक्ष्मता से ज्ञान होना चाहिए। इसके पश्चात अपने किए गए कर्म को परमात्मा को सौंप देना चाहिए। इस प्रकार वह हमसे खराब हुए कामों के लिए भय, शंका और लज्जा तथा अच्छे कामों के लिए उत्साह भर देता है। ईश्वर को सर्वव्यापक मानकर जब हम काम करते हैं तो हम निर्भय और ऊर्जावान रहते हैं। मन से सब मानते हैं कि ईश्वर एक है लेकिन घर पर अनेक ईश्वर बना रखा है। हम जानबूझकर अपनी आत्मा की आवाज को दबाकर मनमानी करते रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जोनल हेड एन के शुक्ल ने बताया कि हमारे महापुरुष इसी सूत्र पर चले होंगे तभी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम वन गए तो बन गए। जे पी त्रिपाठी यूनिट हेड शुगर और एम के नायक यूनिट हेड आसवानी और समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों ने माना कि कर्मचारियों को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए जिससे ईश्वर को अपना साथी मानते हुए निडर होकर पूरे समर्पण से हम कार्य में लगे रहें। मेडिकल ऑफिसर डॉ एन के राठौर ने बताया कि स्वस्थ मन से कार्य करने से ही हमारा शरीर स्वस्थ होता है। अन्त में ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती की ओर से मंत्री गरुण ध्वज पाण्डेय द्वारा अधिकारियों को महर्षि दयानन्द कृत सत्यार्थ प्रकाश भेंट किया गया। अन्त में सभी पदाधिकारियों और विभागाध्यक्षों द्वारा सामूहिक शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button