देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
जीरो मॉडल हाई स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन और कजलिया त्यौहार
बहनों ने बांधी भाइयों को राखी लिया सुरक्षा का बचन

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
रिपोर्टर=रितेश अग्रवाल
जीरो मॉडल हाईस्कूल देवेंद्रनगर में विद्यालय प्राचार्य रमेश अग्रवाल के निर्देशन में भाई बहिन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन एवं कजलियां मिलन कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नर्सरी से दसवीं तक की बहिनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी एवं भाइयों ने सुरक्षा का बचन दिया।एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाइयों ने आशीर्वाद लिया। विद्यालय प्राचार्य रमेश अग्रवाल एवं शिक्षक अतुल द्विवेदी ने रक्षाबंधन पर आधारित लोक कथाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात स्टॉफ व छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को कजलियां भेंट कर शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम में पूरा विधालय परिवार शामिल हुआ।

Subscribe to my channel


