देवेंद्रनगरधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

कजलिया पर्व पर सुधीर अग्रवाल ने गृहग्राम में जगाई परंपराओं की ज्योति

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

रिपोर्टर=रितेश अग्रवाल

*कजलिया पर्व पर सुधीर अग्रवाल ने गृहग्राम में जगाई परंपराओं की ज्योति*

 सावन-भादों की हरितिमा के बीच आने वाला कजलिया पर्व, लोक परंपरा और सामूहिक उल्लास का प्रतीक है। मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल जी ने इस पर्व को अपने गृहग्राम देवेन्द्रनगर में नगरवासियों के साथ मनाकर परंपराओं की ज्योति प्रज्वलित की। वर्षा की झड़ी ने भले ही नगर की गलियों में चहल-पहल को रोक दिया हो लेकिन त्यौहार की उमंग को बारिश भी नहीं रोक पाई।

सुधीर अग्रवाल ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि अब पहले जैसी रौनक और उत्साह देखने को नहीं मिलता, जबकि कभी यह पर्व गांव-गांव में लोकगीतों, वाद्ययंत्रों की गूंज और सामूहिक हर्षोल्लास से सराबोर होता था। उन्होंने स्मृतियों के पन्ने पलटते हुए कहा— “परंपराएं हमारे समाज की सांस हैं; इनके जीवित रहने से आत्मीयता बढ़ती है, मधुर संबंध प्रगाढ़ होते हैं और सहयोग की भावना का विस्तार होता है।”

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित परंपराएं केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों की धरोहर हैं, जो हमें जोड़ती हैं,और अगली पीढ़ी को संस्कारों की विरासत सौंपने का अवसर प्रदान करती हैं।उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि यह त्यौहार हमारी संस्कृति का आधार है आने वाले वर्षों में कजलिया की रौनक फिर से अपने स्वर्णिम रूप में लौट सके।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button