देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि और विश्व बंधुत्व दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा

लोकेशन=देवेंद्रनगर ।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि और विश्व बंधुत्व दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा*
22 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यह शिविर सरकारी अस्पताल परिसर में होगा।
ब्रह्मकुमारी सीता बहिन ने बताया कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक बूंद रक्त, एक नई सांस का उपहार है। संस्था का उद्देश्य आत्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों की स्थापना और विश्व शांति है, जिसकी सेवाएं 140 से अधिक देशों में दी जा रही हैं।
सीता बहिन ने पत्रकारों को रक्षा सूत्र बाँधकर जीवन से एक बुराई दूर करने का संकल्प दिलाया और सितम्बर में माउंट आबू में होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
संयोजक डॉ. राजेश गमने ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी से रक्तदान शिविर में शामिल होने की अपील की।

Subscribe to my channel


