ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन चुनाव: मुकेश जैन को उद्यमियों का मिला जबरदस्त समर्थन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) के आगामी चुनावों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश जैन को उद्यमियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। चुनावी माहौल इस समय चरम पर है और मुकेश जैन अपनी मजबूत दावेदारी के साथ मैदान में हैं।
हाल ही में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने भिवाड़ी के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा किया, जहाँ सैकड़ों उद्यमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों के साथ खुलकर बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उद्यमियों ने न केवल उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया, बल्कि भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन भी दिया।
मुकेश जैन ने भरोसा दिलाया कि अगर वे अध्यक्ष चुने गए, तो बिजली, पानी, सड़क, और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका विजन है—सभी उद्यमियों को एकजुट कर औद्योगिक क्षेत्र की चुनौतियों का सामूहिक समाधान करना। साथ ही, छोटे और मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

Subscribe to my channel


