देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रणछाराम महाराज का 50 वा बरसी महोत्सव धूमधाम से परमानंद महाराज के समाधि स्थल बालोतरा के परिसर में आयोजित किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
रणछाराम महाराज का 50 वा बरसी महोत्सव धूमधाम से परमानंद महाराज के समाधि स्थल बालोतरा के परिसर में आयोजित किया गया।
महामंडलेश्वर अमृत राम के पावन सानिध्य में आयोजित बरसी महोत्सव में रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
संत जगन्नाथ भारती कोटा, संत किसनाराम सिणधरी, संत केसाराम सिरोही, संत संगराम, साध्वी सुखिया बाई, ने भजनों की प्रस्तुति दी।
महामंडलेश्वर अमृत राम ने कहा कि रणछाराम महाराज के जीवन दर्शन का लाभ उठावें। साहित्य का अध्ययन कर मन के अहंकार को दूर करें।
प्रातकालीन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी ने कहा कि संत महात्माओ के उपदेशों को जीवन में उतरे। डॉ चौधरी ने परमानंद समाधि स्थल के परिसर में टीनशैड लगवाने के लिए अपने विधायक कोष 10 लाख रुपए की घोषणा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री गोपाराम मेघवाल ने कहा कि महात्माओं के जीवन से हमें सीख लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करना चाहिए तथा प्रेम भावना के साथ एक दूसरे का सुख-दुख में सहयोग करना चाहिए। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभिभावक विशेष ध्यान देवे। पूर्व विधायक मदन प्रजापत, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में सकारात्मक विचारों के साथ रचनात्मक कार्य करने पर समाज प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी, पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चोपड़ा, पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार, भंवर लाल भाटी, पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबूलाल नामा, मेघवाल शिक्षा और विकास संस्थान के अध्यक्ष आसुराम मेघवाल, छगन जोगसन, हेमंत भाटिया, मोहनलाल बारूपाल, छगनलाल राठौड़, चंपालाल विराच, कानाराम, हुकमाराम बुला, मोहन राम डांगी, छगनलाल नामा, मालाराम बारूपाल, गोवर्धन नाहर, जालौर सिरोही जोधपुर मेड़ता कोटा नागौर जैसलमेर बाड़मेर पाली सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल नामा ने किया। उपस्थित अतिथियों ने महामंडलेश्वर अमृत राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Subscribe to my channel


