अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
आर्य समाज तिजारा में वेद प्रचार सप्ताह “श्रावणी पर्व” का हुआ शुभारंभ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा के आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार सप्ताह – श्रावणी पर्व का शुभारंभ शनिवार को यज्ञ के साथ उत्साह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर सुल्तान सिंह आर्य द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई।
वेद प्रचार सप्ताह के प्रथम दिन पवित्र वेद मंत्रोच्चारण के साथ रामावतार आर्य के पुरोहित्व में अग्निहोत्र यज्ञ किया गया, जिसमें लक्ष्मण सिंह आर्य, ताराचंद आर्य, इंदर सिंह आर्य, बलवान सिंह आर्य व महर्षि आर्य ने व्यवस्था को संभाला। श्रीमती सविता देवी एवं सुरेश कुमार यादव, श्रीमती पिस्ता देवी एवं पवन कुमार सैनी, श्रीमती मनीषा देवी एवं नरेश कुमार अध्यापक, सत्य प्रकाश सुपुत्र देशराज आर्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।
आर्य समाज की ओर से सभी यज्ञमानों का ओ३म का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
रतनलाल आर्य ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यज्ञ को श्रेष्ठ कर्म बतलाया।
भजनोपदेशक धर्मपाल आर्य द्वारा परमात्मा की शरण में आनंद प्राप्ति को लेकर मधुर भजनों की प्रस्तुति से धार्मिक चर्चा की गई।
ध्वजा गीत के साथ प्रधान फतेह सिंह द्वारा ओ३म ध्वजारोहण किया गया।
इस पावन अवसर पर रामनिवास आर्य, श्री राम आर्य, रोशन लाल आर्य, अनिल सिंधी, लालचंद आदि लोग उपस्थित रहे। आज से शुभारंभ हुए कार्यक्रम के साथ ही यह
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक वेद प्रचार सप्ताह श्रावणी पर्व का कार्यक्रम चलेगा। अंत में प्रधान फतेह सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा मंच संचालन इंदर सिंह दहिया द्वारा किया गया।
प्रसाद वितरण व शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।