देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी बस्ती झिर में संपन्न हुआ सम्मान समारोह

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

*विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी बस्ती झिर में संपन्न हुआ सम्मान समारोह*

आज देवेंद्रनगर परिक्षेत्र के ग्राम झिर आदिवासी बस्ती में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मेहनतकश गौरवशाली समाज प्रकृति,जल जंगल जमीन के संरक्षक,संस्कृति के जनक अपनी मेहनत से विश्व का निर्माण करने वाले आदिवासी समाज के वृद्ध जनों माताओं बहिनों युवाओं का और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य करने वाले समाज सेवियों का शाल श्रीफल साड़ी भेंटकर ,फूल मालाओं से सम्मान किया गया । बच्चों को कापी पेन भेंट कर स्कूल जाने और शिक्षित बन कर उच्च शिक्षा ग्रहण करने एवं नशा मुक्त समाज निर्माण करने व संगठित रहने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए गुब्बारे,चॉकलेट आदि वितरित किए सभी उपस्थित आदिवासी समाज की बस्ती ग्राम झिर में मीठा वितरित कर हर्ष उल्लास से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया । इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम के मार्ग दर्शक संरक्षक समाजसेवी शिक्षक सीताराम प्रजापति,आदीवासी समाज के जागरूक शिक्षक हेतराम गोंड, समाजसेवी कांतिकारी युवक अज्जू कबीर पंथी,कमलेश गोंड,पाल साहब, व कार्यक्रम के आयोजक संगठन के पदाधिकारी गण,युवा नागवंशी संगठन अध्यक्ष श्विक्रांत चौरसिया,प्रवक्ता अखिलेश चौरसिया विधायक समाजसेवी नीरज चौरसिया समाजसेवी आनंद चौरसिया एवं आदिवासी बस्ती ग्राम झिर के सभी युवा साथी माताएं बहिनें बुजुर्ग जन छोटे छोटे बच्चे उपस्थित रहे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button