धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भाई की कलाई पर आयेगा बहनो का प्यार : साध्वी श्री डॉ. सुधा प्रभा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

अणुव्रत समिति बालोतरा द्वारा आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्थानीय कारागृह में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर साध्वी श्री डा. सुधाप्रभा जी ने कैदी भाईयो को संबधित करते हुए कहा कि भाई की कलाई पर आयेगा बहिनों का प्यार , यह एक ऐसा पावन पर्व है जो भाई बहन के रिश्ते को सदा बनाए रखता है । व्यक्ति अपने आप को बदलने का प्रयास करे । जीवन मे ऐसा कोई काम ना करे जिससे हमारा हर पर्व छीन लिया जाए। सदैव अच्छे विचारों के साथ जिये । साध्वी श्री कर्णिका श्री जी के कहा कि संतों का सानिध्य दुर्लभ प्राप्त होता है। जो व्यक्ति संत संगत में रहता हैं वह कभी भी बुराई मे नही जाता है । मानव जीवन कीमती हैं ,हम इसे व्यर्थ नही जाने दे । साध्वी श्रीजी ने गीत के माध्यम से प्रेरणा दी। साध्वी श्री जी ने हर सभी लगभग 100 कैदी भाईयो को व्यसन मुक्त और दूरचारों से दूर रहने के संकल्प दिलाए।

समिति के संरक्षक ओम जी बांठिया ने अपने विचारो से सभी को व्यसन मुक्त एव सदाचार अपनाने की बात कही । समिति सदस्यो द्वारा अणुव्रत गीत का संगान किया गया । श्रीमान जेलर साहब मनोहर सी जी ने भी अपने विचार व्यस्त किये एव साध्वी श्री जी का आभार व्यक्त किया। अणुव्रत समिति द्वारा जेलर साहब को साहित्य भेंट किया गया । कन्या मण्डल एवं समिति सदस्य ने सभी कैदियों भाईयो के एवं उपस्थित सदस्यो के राखी बांधी और मिष्ठान वितरण किया गया । कार्यक्रम मे समिति अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा उपाध्यक्ष- कमल कुहाड़ ,मंत्री पवन मंडोत सह मंत्री देवी छाजेड , संगठन मंत्री मानक बालर, प्रचार _ प्रसार मंत्री पवन बालड एवं कन्या मण्डल की बहिनें उपस्थित रही।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button