देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में आज होगा “श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 9 अगस्त 2025 —
भिवाड़ी यादव समाज द्वारा आयोजित “श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” आज भव्य रूप से नगीना गार्डन, भिवाड़ी में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अलवर सांसद एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत बालक नाथ, विधायक तिजारा करेंगे। इसके अलावा प्रदेश एवं क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान सभी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में यदुवंशी समाज के लोग शामिल होंगे।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सभा में अध्यक्ष सत्यवीर यादव, महासचिव सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष कमलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष रघुवीर यादव, सुभाष यादव, राजबीर यादव बिट्टू, उपाध्यक्ष विक्रम यादव, राजेश यादव थानेदार, विजय यादव, राजेश यादव, अनूप यादव, प्रचार मंत्री पवन खानपुरिया, सचिव महिपाल यादव, नरवंत यादव, सदस्य लोकेश यादव, मास्टर राजपाल यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Subscribe to my channel


