धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सावन पूर्णिमा पर बांठिया ने किया नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक रक्षाबंधन पर्व मनाया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने सावन मास के अंतिम दिन, पवित्र पूर्णिमा के अवसर पर भगवान शिव के चरणों में विशेष पूजा-अर्चना कर जन-कल्याण की कामना की।
शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं प्राचीन नीलकण्ठ महादेव मंदिर, होटलू गांव पहुंचे, जहां मंदिर के महंत श्री श्री 1008 श्री जनकपुरी महाराज के पावन सानिध्य में शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। पवित्र मंत्रोच्चार और श्रद्धा भाव से संपन्न इस अनुष्ठान में बांठिया ने देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की।सावन पूर्णिमा के साथ इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी हर्षोल्लास से मनाया गया। महंत जनकपुरी महाराज और गणपत बांठिया ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर भाईचारे, स्नेह और सुरक्षा के इस पावन रिश्ते का सम्मान किया।इस अवसर पर गर्वित कुमार, ललित कुमार सुमित रामावत, रूपाराम, महेंद्र सहित अनेक श्रद्धालु, भक्तगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।