बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

15 दिवसीय धार्मिक एवं ज्ञान शिविर का समापन 180 महिलाओं-बालिकाओं ने लिया लाभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

डूंगर भवन में श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी संस्थान के अंतर्गत महिला मंडल द्वारा आयोजित 15 दिवसीय नैतिक, धार्मिक एवं ज्ञान शिविर का समापन उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।

समापन समारोह में विशेष अतिथि सुरंगीलाल सालेचा ने जीवन में ज्ञानाचार, दर्शनाचार, तपाचार एवं चारित्रचार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आर्य क्षेत्र में जन्म और मनुष्य जीवन दुर्लभ अवसर है, जिसे सार्थक बनाने के लिए ज्ञान और आचरण का संतुलन आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ने की। उन्होंने महिला मंडल की सराहना करते हुए पर्वाधिराज पर्युषण पर्व पर ज्ञान आराधना और तप आराधना के लिए प्रेरित किया।

महिला मंडल अध्यक्ष सुमन देवी हुंडिया के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 180 महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया। महिला मंडल मंत्री पुष्पा देवी जीरावला ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतिभागियों ने संत भगवंतों व साध्वी श्री से मंगल प्रेरणा पाई और विभिन्न कक्षाओं में ज्ञानवर्धन के साथ नैतिक शिक्षा प्राप्त की।

शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को गुप्त परिवार के सौजन्य से पुरस्कृत किया गया —

96+ अंक प्राप्त करने वालों को प्रथम पुरस्कार

91 से 95 अंक प्राप्त करने वालों को द्वितीय पुरस्कार

कार्यक्रम में सह मंत्री जसराज तातेड, चौका समिति संयोजक लुणचंद चोपड़ा, भवन व्यवस्था संयोजक राहुल छाजेड़, वैयावच्च समिति संयोजक गजराज गोलछा, अभिषेक सालेचा, महावीर युवक संघ अध्यक्ष संतोष कुमार मेहता सहित संघ, महिला मंडल, महावीर युवक संघ के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button