देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आत्म कल्याण का मार्ग है दीक्षा। साध्वी मेघ प्रभा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

असाडा। 5 अगस्त 2025 तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशासता आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री मेघप्रभा जी के सानिध्य में मुमुक्षु भाई बहनों का मंगल भावना समारोह मनाया गया ।साध्वी श्री मेघप्रभा जी ने बताया दीक्षा आत्म कल्याण का मार्ग है जो दीक्षा लेता है वह आत्मा का कल्याण करता है।तेरापंथ धर्म संघ में दीक्षा लेना बहुत ही सौभाग्य की बात है।

सिवांची मालानी से कई हीरे मोती धर्म संघ में समर्पित हुए है।आचार्य श्री महाश्रमण जी के कर कमलों से मुमुक्षुओं की दीक्षा अहमदाबाद में होगी।साध्वी श्री साम्य प्रभा जी ने सुंदर कविता के माध्यम से मुमुक्षु भाई बहनों का अभिनंदन किया।कार्यक्रम का मंगलाचरण राणमल बालड़ ने किया ।तेरापंथ सभा मंत्री मांगीलाल सिंघवी और तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष सुशील बालड ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम में ध्वनि जैन ,मंजू देवी बालड़ ने अपने विचार व्यक्त किये।महिला मंडल ने सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी। मुमुक्षु मनोज संकलेचा ,वीनू संकलेचा और मुमुक्षु साधना बांठिया ने अपने मंगल भावों की प्रस्तुति दी । मुमुक्षु भाई बहनों का तिलक,माला,श्रीफल,दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मदनलाल भंसाली,कालूराम वडेरा,गणपत वडेरा,प्रवीण जैन,हरकचंद जैन,जेठमल बालड़,जसराज बालड़ की उपस्थिति रही।मंच संचालन पियूष बालड ने किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button