देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

गुजरात प्रवास के दौरान बांठिया ने साधु-संतों के दर्शन कर की आध्यात्मिक चर्चा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

   भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने गुजरात प्रवास के दोरान विभिन्न साधु संतों के दर्शन कर मंदिरों में पूजा अर्चना की।वही वहां पर रह रहे प्रवासी क्षेत्र के लोगों से मिलकर चर्चा भी की।

    भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने गुजरात प्रवास के दौरान अहमदाबाद के कोबा में चातुर्मास कर रहे तेरापंथ आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन कर वर्तमान परिपेक्ष्य में राजनेताओं के कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा करने के साथ धार्मिक चर्चा करते हुए उनके प्रवचन को सुना।इस दौरान बांठिया के साथ पुष्पराज कोठारी, दिनेश गुलेच्छा, अशोक चौपड़ा, शांतिलाल लुंकड़, संजय चौपड़ा, संजय सालेचा सहित अनेको गणमान्य लोग मौजूद रहे।

       उसके बाद बांठिया ने अहमदाबाद में चातुर्मास कर रहे आचार्य कीर्तिचंद्रसूरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।एवं बालोतरा से सम्मेदशिखर जी संघ समिति के सदस्यों ने आचार्य श्री से 30 अगस्त को बालोतरा ने निकलने वाले सम्मेदशिखर संघ की रजा ली।संघ के प्रमुख सदस्य गौतम सकलेचा, अशोक चौपड़ा, गणपत बांठिया, शांतिलाल लुंकड़,

भैरुलाल सालेचा,संजय जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।गुरुदेव ने संघ की रजा देकर सुखद मय यात्रा का आशीर्वाद दिया।

    उसके बाद शंखेश्वर पार्श्व नाथ में कलापूर्ण सूरी भवन में चातुर्मास कर रहे आचार्य पूर्णचन्द्र सूरी महाराज के दर्शन कर प्रवचन को सुना।इस दौरान चातुर्मास समिति सदस्यों द्वारा बांठिया का बहुमान किया गया।वही आचार्य लेखेंद्र सूरी महाराज के दर्शन कर धार्मिक चर्चा की।उसके बाद विश्व विख्यात अम्बाजी में माताजी के दर्शन कर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button