अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पूर्व मंत्री श्री जगत सिंह दायमा की 23 वी पुण्यतिथि का आयोजन संपन्न

सर्व समाज भिवाड़ी महापंचायत ने अर्पित करें श्रद्धांजलि पुष्प

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

आज दिनांक 6.8.2025 को पूर्व मंत्री श्री जगत सिंह दायमा के पैतृक गांव सैदपुर में उन्हें समारोह पूर्वक याद किया गया।

श्री जगत दायमा श्री कुन्दन लाल जी के सुपुत्र थे 1952 में जन्मे,श्री दायमा चार भाइयों और दो बहिनों में चौथे नंबर के थे

श्री श्याम सिंह,श्री वीर सिंह,श्री हरचन्दी दायमा सभी उच्च शिक्षा प्राप्त थे।श्री भरौसिह शेखावत मंत्री मण्डल में जगत जगमाल की जोड़ी मशहूर थी।और उन्होंने और क्षेत्र भिवाड़ी के शुरुआती विकास में बहुत योगदान किया।

23 वी पुण्यतिथि के अवसर पर,जगत सिंह दायमा अमर रहे के नारे गूंजायमान हुए।

उनके बड़े बड़े भाई साहब श्री वीर सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में, माननीय ऐस डी एम साहब, पूर्व सभापति श्री संदीप दायमा,श्री अमर भगत,श्री डा रूप सिंह,डा राजेंद्र सिंह, श्री अजीत पटेल,सतपाल दायमा, सरपंच रामदयाल,श्री होराम,श्री प्रदीप पटेल,श्योराज दायमा ,अभय भिदुडी,सूबे सिंह दायमा,हवा सिंह दायमा, ऐडवोकेट यशवीर,सेवा सिंह ,डा हरीश दायमाआदि गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पण की।श्री दायमा जी की स्मृति में अगले वर्ष युवा खेल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी,, निशुल्क मेडीकल कैंप लगायें जायेंगे

बाई पास स्थित श्री जगत दायमा जी के स्मृति स्थल पर, सामुदायिक गुर्जर भवन बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया,जिस पर परिवार निर्णय करेगा।

इस अवसर पर , भिवाड़ी जल भराव समस्या व समाधान पर भी पंचायत में विचार विमर्श हुआ।जिसमें

मुख्य सुझाव निम्न आयें

1

श्री राव इंद्रजीत जी केन्द्रीय मंत्री से भिवाड़ी सर्व समाज का शिष्टमंडल मिलेगा और समाधान की राह निकालने का निवेदन करेगा।

2

आवश्यक पड़ा तो बीड़ा व रीको नगर परिषद कार्यालय का भी घेराव किया जायेगा क्योंकि डूबती भिवाड़ी आपतकाल में प्रशासन नदारद है।

3

माह में दो बार, अध्यक्ष श्री अमर भगत जी नियमित पंचायत की बैठक बुलाकर मोनीटर करेंगें।

सभा का संचालन डा रुप सिंह ने किया ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button