बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा का शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रांत पाल अधिकारिक प्रवास 6 अगस्त 2025, को आयोजित होगा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
रोटरी क्लब बालोतरा का शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रांत पाल अधिकारिक प्रवास 6 अगस्त 2025, को आयोजित होगा । रोटरी इंटरनेशनल पूर्व सह प्रांत पाल ओम बांठिया ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान उच्च न्यायालय के सेवानिवृत माननीय न्यायाधिपति जस्टिस श्री जे. के. रांका मुख्य अतिथि होंगे एवं रोटरी प्रांतपाल रोटेरियन श्री निगम चौधरी वर्ष 2025_26 की कार्यकारिणी को शपथ प्रदान करायेंगे । शपथग्रहण समारोह में आयकर अधिकारी भंवर सिंह एवं सह प्रांतपाल लीलेश बालड विशेष अतिथि रहेंगे । द फ़ोर सीजन रिजॉर्ट पर आयोजित समारोह में वर्ष 2024-25 के अध्यक्ष अशोक सुराना एवं सचिव संजय सिंघवी द्वारा अपने कार्यकाल के प्रस्तुतीकरण के साथ ही वर्ष 2025 _26 के रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग एवं सचिव हितेंद्र कुमार छाजेड़ को प्रांत पाल निगम चौधरी द्वारा शपथ प्रदान कराई जाएगी, साथ ही पवन कुमार गर्ग के नेतृत्व में नई कार्यकारी टीम एवं नए सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाएगी। जांगिड़ रोटरी भवन में रोटरी प्रांत पाल श्री निगम चौधरी की आधिकारिक प्रवास यात्रा होगी। पूर्व सह प्रांत पाल डॉ खुशाल खत्री ने बताया कि अपने अधिकारिक प्रवासके अन्तर्गत प्रांत पाल निगम चौधरी नाकोड़ा तीर्थ दर्शन के पश्चात रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा चलाए जा रहे स्थाई प्रोजेक्ट एवं भावी
योजनाओं का अवलोकन करेंगे। तथा जांगिड़ रोटरी भवन में बोर्ड आफ डायरेक्टर्स के साथ में विशेष मीटिंग तथा आधिकारिक यात्रा के संदर्भ में भी विशेष संबोधन, मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा ।

Subscribe to my channel


