बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

धर्मेन्द्रकुमारजी चौपड़ा (कवासवाला) का हुआ सम्मानपूर्वक स्वागत, समाज सेवा में योगदान को सराहा गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 बालोतरा, राजस्थान

जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी श्री धर्मेन्द्रकुमारजी चौपड़ा (कवासवाला) का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अमृतलाल पुखराजजी कटारिया सिंघवी ने उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि श्री चौपड़ा का समाज के प्रति समर्पण एवं सेवाभाव अत्यंत प्रेरणादायक है।

श्री चौपड़ा वर्तमान में निम्नलिखित पदों पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं:

सहसंयोजक – चातुर्मास समिति

अध्यक्ष – अखिल भारतीय श्री जैन रतन हितैषी श्रावक संघ

ट्रस्टी – महावीर इंटरनेशनल, बालोतरा

ट्रस्टी – श्री वर्धमान आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, बालोतरा

ट्रस्टी – श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ, बालोतरा

अमृतलाल कटारिया ने कहा, “आपकी सेवाएं और समर्पण जैन समाज के लिए एक अनमोल उपहार है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हमारे समाज की प्रगति और विकास सुनिश्चित होगा।”

समारोह में समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही और सभी ने श्री चौपड़ा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button