देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षास्वास्थ्य

विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर रक्तदान महादान को चरितार्थ करते ब्रह्मा कुमारीज

 रक्तदान केवल दान नहीं, यह एक जीवनदान और मूल्यों का उत्सव है ब्रह्मा कुमारीज

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

 

 

विश्व बंधुत्व दिवस राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 18 वीं पुण्य स्मृति में 22 से 25 अगस्त 2025 से विशाल रक्तदान अभियान का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इसी उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी विद्यालय पन्ना में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

 बहन जी ने रक्तदान की महिमा बताते हुए कहा कि रक्त की कमी एक गंभीर समस्या है, दुनिया भर में लाखों लोग रक्त की कमी से पीड़ित है,दुर्घटनाएं गंभीर बीमारियां और सर्जरी में रक्त की आवश्यकता होती है रक्त की कमी के कारण कई लोगों की जान चली जाती है, रक्तदान करके आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकते हैं,

 आगे आपने कहा इस सेवा का मुख्य उद्देश्य केवल रक्त एकत्रित करना नहीं बल्कि समाज में मानवता,एकता और करुणा,जैसे मूल्यों को जागृत करना है, यह एक जीवन दान और मूल्यों का उत्सव है 22 को देवेंद्र नगर 23 को पवई एवं 24 अगस्त को पन्ना में रक्तदान अभियान होगा, रजिस्ट्रेशन करने के लिए ब्रह्माकुमारी विद्यालय से संपर्क करें, इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे श्रीमती निशा जैन पूर्व प्राचार्य, श्री सनमत जैन, डॉ किरण सिंह, अजय राय,नम्रता जैन, प्रभा पटेरिया एवं अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे, जिला अस्पताल से आए हुए श्री रामनाथ ओमरे लैब टेक्नीशियन ने रक्तदान के बारे में जानकारी दी, अंत में सभी ने इस महान रक्तदान अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की प्रतिज्ञा की एवं सभी ने अपने-अपने विचार रखें,

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button