बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बालोतरा जिला लाइब्रेरी एसोसिएशन का किया गया गठन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

शहर के सक्सेस लाइब्रेरी परिसर में रविवार को बालोतरा जिला लाइब्रेरी एसोसिएशन की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें जिला स्तरीय चुनाव समिति की ओर से जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संरक्षक आदि पदों हेतु चुनाव हुए।
जिला स्तरीय चुनाव समिति द्वारा सर्वसम्मति से रामस्वरूप गहलोत को जिलाध्यक्ष, जगदीश जाखड़ को जिला उपाध्यक्ष, भागीरथ पंवार को जिला सचिव, डॉ. महेश चौहान को जिला कोषाध्यक्ष, इंसाफ अली एवं विष्णु राजपुरोहित को सयुंक्त रूप जिला सरंक्षक निर्वाचित किया गया।
इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का नवीन पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष में स्वागत किया गया एवं लाइब्रेरी संचालन हेतु नवीन नियमावली बनाई गयी जोकि समस्त जिले में लागु होगी। साथ ही लाइब्रेरी संचालन में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु सुझाव रखे गये।
इस दौरान पारस प्रजापत, गणेश पंवार, श्याम वैष्णव, महेन्द्र प्रजापत, केवलचंद सियोटा, कल्लाराम प्रजापत, सुनील प्रजापत, नारायण सोनी, मुकेश चौधरी, धर्मेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र सिंह दांखा सहित बालोतरा जिले के समस्त लाइब्रेरी संचालक उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button