ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

शिक्षा आपके द्वार” को रोटरी क्लब ग्रेटर भिवाड़ी का संबल, एक नई शुरुआत

 

30 जुलाई को OSHI फाउंडेशन की ओपन-एयर क्लास (फेज 3) में एक प्रेरणादायक आयोजन हुआ, जिसमें CA दीपक भटेजा, नवनियुक्त अध्यक्ष रोटरी क्लब ग्रेटर भिवाड़ी, और उनकी टीम ने भाग लिया। उन्होंने हमारे 40 झुग्गी बस्ती के बच्चों — जिन्हें हम “स्लम सोल्जर्स” कहते हैं — को स्टेशनरी और नाश्ते वितरित किए।

इसी अवसर पर, रोटरी क्लब ग्रेटर भिवाड़ी ने इस क्लास को एक वर्ष के लिए गोद लेने की घोषणा की और इस पहल को एक नया नाम दिया गया — “शिक्षा आपके द्वार”, जो OSHI फाउंडेशन और रोटरी क्लब की एक संयुक्त पहल है।

रोटरी क्लब की टीम के प्रेरणादायक संदेशों और स्नेहपूर्ण व्यवहार से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। OSHI फाउंडेशन इस सफल आयोजन के लिए रोटरी क्लब ग्रेटर भिवाड़ी का हार्दिक धन्यवाद करता है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर प्रयास करता रहेगा।

रोटरी क्लब ग्रेटर भिवाड़ी टीम:

CA दीपक भटेजा (अध्यक्ष), भावेश इंदौरिया (सचिव), राजकुमार कुमावत (कोषाध्यक्ष), CA केतन शर्मा, अनिकेत विजयवर्गीय, जयप्रकाश शर्मा, अतुल भारद्वाज

OSHI फाउंडेशन टीम:

विवेक शर्मा (अध्यक्ष), जी.पी. गुप्ता (उपाध्यक्ष), राम अवतार प्रजापत (संयुक्त सचिव), केशव, शंकर, प्रदीप, सीमा, मोना,सरोज, ममता उपस्थित रहें

आइए, एक साथ मिलकर चलें — “मानवता के एक क़दम” के साथ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button