देशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई

शिवानी सिंह और रिया प्रजापति का लोकगीत ‘रोपनिया हमसे नाही होई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

 

 

सावन के महीना में जब किसान खेतों में धान की रोपनी करते हैं तो देखकर बहुत प्यारा लगता है। ऐसे में रोकने पर आधारित लोकगीत ‘रोपनिया हमसे नाही होई’ भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह की मधुर आवाज में रिलीज किया गया है। इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस रिया प्रजापति अपने डांस और अदा का जादू चलाकर सबका मन मोह रही हैं। सिंगर शिवानी सिंह और एक्ट्रेस रिया प्रजापति की जोड़ी में आया यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने के ऑडियो में शिवानी सिंह की मधुर आवाज भोजपुरी श्रोताओं का खूब भा रही है। तो वहीं एक्ट्रेस रिया प्रजापति अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं।

इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि रिया प्रजापति बेड पर सोई हुई है और उसका हसबैंड शिवम यादव खेत रोपनी करने के लिए उसे जगा रहा है। इस पर रिया झल्लाहट में उठती है और अपने हसबैंड पर नाराज होते हुए कहती है कि…

‘काहे कपार प तू भोरे से चढ़ल बाड़ा, फायदा ना बावे झूठे पीछे तू पड़ल बाड़ा, कनिया बानी हो ये पिया कनिया बानी हो, रोपनिया हमसे नाही होई, ये पिया कनिया बानी हो…’

लिंकः https://youtu.be/XxanZNp5USE?si=KjxPRRy7MizYT-f_

इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘ये गाना बहुत ही अच्छा बनाया गया है, इसे मैंने पूरे मन से गाया है। जब गाने के बोल अच्छे होते हैं तो लोगों को गाना दिल से बहुत अच्छा लगता है। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को मैं दिल से थैंक यू कहती हूं। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।

वहीं रिया प्रजापति ने कहा कि ‘यह गाना इतना मजेदार है, कि इसको बार सुनने और देखने पर मन नहीं भरता है। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इस सांग को आडियंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूँ।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘रोपनिया हमसे नाही होई’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस रिया प्रजापति ने अपनी अदाओं से खूब गरदा उड़ाया है। उनके एक्टर शिवम यादव ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार राहुल यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर सरवन हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button