देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

भारतीय योग संस्थान का 16वां स्मृति दिवस भिवाड़ी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 30 जुलाई 2025:

भारतीय योग संस्थान का 16वां स्मृति दिवस आज दिन बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला प्रधान शीला चौहान ने बताया कि भिवाड़ी की पाँच प्रमुख जगहों—आशियाना टाउन, टेरा एलिगेंस सोसाइटी, THD गार्डन, हिल व्यू गार्डन महिला वर्ग तथा हिल व्यू गार्डन मुख्य योग क्लास—में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्मृति दिवस के अवसर पर इन सोसाइटियों की योग कक्षाओं में सैकड़ों साधक-साधिकाओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री प्रकाश लाल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात राजीव जी ने मधुर भजन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में संगठन मंत्री महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय प्रमुख अभिनव मिश्रा और केंद्र प्रमुख पदम चंद जी की अध्यक्षता में आयोजन सम्पन्न हुआ। मुख्य कार्यकर्ता महेन्द्र सिंह, अभिनव मिश्रा, वीर सिंह, विजय कुमार, प्रीति, उषा, अंजली गुप्ता, रूपा दुबे, भानु प्रिया, मीनाक्षी, नीतू त्रिपाठी, ममता सिंह और रजनी सिंह के नेतृत्व में आयोजन को भव्य स्वरूप दिया गया।

सभी योग कक्षाओं में योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही, भारतीय योग संस्थान के संस्थापक श्रद्धेय श्री प्रकाश लाल जी का वर्ष 2002 में दिया गया प्रेरणादायक उद्बोधन भी पढ़कर सुनाया गया, जिससे सभी साधकों को ऊर्जा और प्रेरणा मिली।

अंत में सभी ने संस्थान और गुरुवर को श्रद्धा भाव से धन्यवाद अर्पित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button