देशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई
गोल्डी यादव और स्नेहा बकली का भोजपुरी लोकगीत ‘हमार हीरो राजा’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव और भोजपुरी सिनेमा की नई नवेली एक्ट्रेस स्नेहा बकली की सुपरहिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘हमार हीरो राजा’ ऑडियंस के बीच आ गया है। पति की जुदाई पर पत्नी के विरह पर आधारित ये लोकगीत संगीतप्रेमियों को खूब भा रहा है। ये भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सांग को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाया है, जिसे सुनकर श्रोताओं का मन झूम रहा है। उनकी सुरीली आवाज बहुत ही कर्णप्रिय लग रही है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस स्नेहा बकली ब्लैक साड़ी पहने जमकर डांस करके खूब धमाल मचा रही है। इस सांग में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी मनमोहक अदा पर हर कोई फिदा हो रहा है। इस गाने का पिक्चराइजेशन बहुत ही बेहतरीन किया गया है।
इस लोकगीत के वीडियो में दिखाया गया है कि स्नेहा बकली का पति अंकित लुधियाना कमाने चला गया है, जबकि अकेली घर पर उसे अपने पति की याद बहुत सता रही है। इस विरह का बयाँ वह अपनी सखियों से करते हुए कह रही है कि…
‘दिन रात रोवतानी तनिको ना सोवतानी, तनिको लागत नईखे हमरा मनवा ना, त हमरा हीरो राजा गइले लुधियनवा ना, रोवे हथवा के चूड़ी अ कंगनवा ना, कि हमरा हीरो राजा गइले लुधियनवा ना…’
लिंकः https://youtu.be/CyGsOJd2g1Q?si=4UKGL4WwWeaRX8oK
इस लोकगीत को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘ये गीत गाते हुए मुझे बहुत अच्छा लग रहा था। इसके बोल बहुत प्यारे हैं। बहुत सरल शब्दों में ये गीत लिखा गया है। म्यूजिक भी बहुत कर्णप्रिय बनाया गया है। इतना बेस्ट लोकगीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
इस गाने को लेकर स्नेहा बकली ने कहा कि ‘यह गाना हसबैंड के परदेस जाने पर पत्नी के विरह पर आधारित है। इस लोकगीत को बहुत ही शानदार बनाया गया है, जिसे लेकर मैं बहुत एक्साईटेड हूँ। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इसके वीडियो की शूटिंग में मैंने खूब इंज्वॉय किया था। गाने की शूटिंग करने में बहुत मजा आया था। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से बार बार थैंक्यू कहने मन करता है। इस सांग को प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘हमार हीरो राजा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को भोजपुरी की बेहतरीन सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में अभिनेत्री स्नेहा बकली ने बेस्ट परफॉर्म करके सबका दिल जीत लिया है। उनके साथ एक्टर अंकित ने शानदार अदायगी किया है। इस सांग को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है। गाने का संगीतकार विकास यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी राजन वर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

Subscribe to my channel


