देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षास्वास्थ्य

नशे से मुक्ति ही जीवन की शक्ति – ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा पन्ना वन विभाग में जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ सुधीर अग्रवाल, पन्ना

 

पन्ना, 29 जुलाई 2025:

ब्रह्माकुमारी विद्यालय पन्ना के तत्वावधान में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण वन मंडल पन्ना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी बहन जी रहीं, जिन्होंने चित्रों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल आर्थिक हानि ही नहीं, बल्कि शारीरिक, पारिवारिक और सामाजिक पतन का कारण बनता है।

दीदी ने व्यसन की तुलना एक धीमे जहर से करते हुए कहा कि जैसे हम अपनी गाड़ियों का ध्यान रखते हैं, उसमें अच्छा पेट्रोल डालते हैं, उसी प्रकार अपने शरीर रूपी गाड़ी में भी अच्छा ‘ईंधन’ यानी सकारात्मक और शुद्ध भोजन, विचार एवं वातावरण देना चाहिए।

उन्होंने शराब, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटका आदि को जीवन नाशक बताते हुए सभी से अपील की कि इनसे दूरी बनाएं और वही धन परिवार, बच्चों और समाज कल्याण में लगाएं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी को रोज कुछ पल ध्यान करने के लिए प्रेरित किया। ध्यान से आत्मिक शक्ति जागृत होती है, जिससे व्यक्ति बुरे मार्ग से स्वतः ही हटने लगता है।

इस अवसर पर सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने नशा न करने की प्रतिज्ञा ली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पन्ना डीएफओ श्री अनुपम शर्मा ने ब्रह्माकुमारी दीदी के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि हमें इस संदेश को अपने जीवन में अपनाकर एक सकारात्मक परिवर्तन लाना है। कार्यक्रम में दक्षिण वन मंडल के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य संदेश:

“जब करेंगे नशे से सुरक्षा, तभी होगी वनों की रक्षा।”

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button