देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की पहल से 42 स्थानीय कामगारों को मिला पुनः रोजगार, जताया आभार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 28 जुलाई 2025 (सोमवार):

बालोतरा स्थित CETP प्लांट में कार्यरत 42 स्थानीय श्रमिकों को हाल ही में एक बाहरी कंपनी द्वारा कार्यमुक्त कर दिया गया था। इनकी जगह बाहरी प्रांतों से लोगों को लाकर स्थानीय निवासियों के रोजगार पर संकट खड़ा कर दिया गया। यह मामला जब पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी के संज्ञान में लाया गया, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सभी योग्य श्रमिकों की ओर से प्रभावशाली पैरवी की।

चौधरी की इस सक्रिय पहल और सक्षम संवाद से कंपनी प्रशासन पर सकारात्मक असर पड़ा और सभी 42 स्थानीय श्रमिकों को पुनः रोजगार मिल गया। काम पर लौटे सभी श्रमिकों ने श्री चौधरी के प्रति आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया।

समस्त प्रोसेस एवं मेंटेनेंस स्टाफ, CETP प्लांट बालोतरा ने एक सुर में कहा कि यदि समय पर श्री चौधरी हस्तक्षेप नहीं करते तो उनकी रोजी-रोटी पर संकट गहराता।

इस मामले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब जनप्रतिनिधि आमजन की आवाज़ बनते हैं, तो न्याय और समाधान संभव है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button